Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2017

भारत से दुश्मनी ही पाकिस्तान की जिंदगी

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल से की गयी पहल के बावजूद क्या कारण है कि पाकिस्तान भारत से दुश्मनी का अपना 70 साल पुराना रूख बदलने को तैयार नहीं है। दरअसल जब तक भारत पाक के बीच युध्द जैसी स्थितियां बनी दिखती रहेंगी उस समय तक ही पाक का अस्तित्व बना और बचा रहेगा। जिस दिन यह स्थिति परिवर्तित होगी, पाकिस्तान के विखंडन को रोक पाना नामुमकिन रहेगा। कश्मीर व सीमा पर आतंकवाद की आग को बीते 30 वर्षों से भारत बुझाने की पुरजोर कोशिशों के साथ ही पाकिस्तान की करतूतों से दुनिया को अवगत भी करा रहा है। हम खुशफहमी में हैं कि पाकिस्तान दुनिया में बेनकाब हो रहा है। दरअसल पाकिस्तान भी यही चाहता है कि कश्मीर की द्विपझीय समस्या का दुनिया में बराबर प्रचार मिलता रहे। इससे बलूचिस्तान, सिंध, गिलगित, पीओके में आजादी की उठती मांग और वहां बरसाये जा रहे पाक सेना के कहर से दुनिया का ध्यान हटाने में पाक अबतक कामयाब रहा है। पाक हुक्मरान गरीबी, बेरोजगारी, शिझा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से पाक की जनता का ध्यान हटाने में कामयाब हैं। पाक हुक्मरान भारत से दुशमनी की आड़ में दोनों हाथों से दौलत बटोर रहे हैं। एेसे में वे भला क्यों च...